
इस साल मार्च का महीना गेमर्स के लिए काफी शानदार होने वाला है, क्योंकि अगले महीने लांच होने वाले PS5 New Games March 2026 List तैयार है। जिसमे आपको WWE 2K26 से लेकर Crimson Desert तक, हर गेम्स की पूरी जानकारी डिटेल्स में मिलेगी।
पिछले कुछ महीनों से गेमिंग की दुनिया में थोड़ी शांति थी, लेकिन लगता है सोनी (Sony) ने इस बार ठान लिया है कि वो गेमर्स को घर से बाहर नहीं निकलने देंगे। क्योंकि PlayStation 5 (PS5) गेमर्स के लिए मार्च में पूरे 11 बड़े गेम्स रिलीज हो रहे हैं।
इसे भी पढ़े – Android, PC, PS4 और PS5 के लिए Free Fornite Redeem Codes
इन गेम्स में आपको एक्शन, डर, दोस्ती और ढेर सारा Adventure देखने को मिलेगा। मैंने सभी गेम्स का गहनता से विश्लेषण (Analysis) करके यह आर्टिकल तैयार किया है ताकि आप आसानी से समझ सकें और अभी से तय कर सकें कि आपको अपना पैसा और समय किस पर खर्च करना चाहिए।
11 मजेदार गेम्स के साथ PS5 New Games March 2026 List
PS5 New Games March 2026 List बनाने का मुख्य उद्देश्य प्लेयर्स को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है ताकि वे अपनी रुचि के अनुसार गेम का चयन कर सकें। इन 11 गेम्स की लिस्ट में आपको हर गेम के बारे में आवश्यक जानकारी मिलेगी।
1. Legacy of Kain: Soul Reaver (Remastered) – 3 March
Gaming की दुनिया का एक पुराना बादशाह अपने नए अंदाज में वापस आ रहा है। अगर आप उन प्लेयर्स में से हैं जिन्होंने 90s के दौर में गेम खेले हैं, तो आप Raziel को जानते होंगे। ये एक Vampire (पिशाच) की कहानी है जिसे धोखा दिया गया था।
- गेम में खास: इस बार ग्राफिक्स एकदम नया है। आपको दुश्मनों की आत्माएं (Souls) खानी होंगी और नये-नये रास्तों की तलाश करनी होगी। ये उन प्लेयर्स के लिए सबसे best है जिन्हें पुरानी कहानियां नये अंदाज में पसंद हैं।
2. Marathon: The Rebirth – 5 March
Bungie (जिन्होंने Destiny बनाई है) एक पुरानी गेम को नये ढंग से लेकर आ रही है। ये एक Extraction Shooter गेम है।
- Game ka style: आप एक Runner बनेंगे जो एक अनजान ग्रह (planet) पर जाकर कीमती सामान ढूंढता है। लेकिन ध्यान रहे, वहां और भी असली प्लेयर्स होंगे जो आपको मारकर आपका सामान लूटना चाहेंगे। दोस्तों के साथ खेलने के लिए ये मार्च का सबसे बड़ा गेम हो सकता है।
3. Planet of Lana 2: Echoes of the Past – 5 March
ये गेम उनके लिए है जो दिमाग लगाना पसंद करते हैं। इसका पहला पार्ट जबरदस्त हिट हुआ था, क्योंकि वो देखने में एक सुन्दर पेंटिंग जैसा लगता था।
- क्यों खेलें: इसमें आप एक छोटे बच्चे और उसके एक प्यारे से Alien दोस्त के साथ घूमेंगे। आपको बड़ी-बड़ी मुश्किलों को हल करना होगा। ये गेम इतना सुकून देने वाला है कि इसे खेलते वक्त आपको लगेगा कि आप कोई सुन्दर फिल्म देख रहे हैं।
4. Fatal Frame 2: Crimson Butterfly (Remake) – 12 March
अगर आपको भूत-प्रेत की कहानियां पसंद हैं, तो ये गेम आपको सोने नहीं देगी। ये जापान की सबसे डरावनी गेम्स में से एक है।
- कैसे खेलना है: आपके पास कोई गन नही होगी, बस एक पुराना कैमरा होगा जिसे Camera Obscura कहते हैं। आपको भूत की फोटो खींचकर उन्हें हराना होगा। गेमप्ले के दौरान हेडफोन का इस्तेमाल करें, लेकिन ध्यान रहें, पीछे भूत हो सकता है।
5. John Carpenter’s Toxic Commando – 12 March
Horror फिल्म बनाने वाले लीजेंड John Carpenter ने इस गेम को बनाया है। ये 80s की एक्शन फिल्म जैसी लगती है।
- Gameplay: चार दोस्तों की टीम बनाकर आपको हजारों की संख्या में आ रहे Zombies को भगाना है। इसमें बड़ी-बड़ी गाड़ियों के साथ ढेर सारी गन्स भी है। अगर आप दोस्तों के साथ हल्ला मचाते हुए गेम का मज़ा लेना चाहते हैं, तो ये बेस्ट है।
6. Monster Hunter Stories 3 – 13 March
Monster Hunter की असली गेम्स बहुत मुश्किल होती हैं, लेकिन Stories वाली सीरीज बहुत प्यारी और आसान होती है।
- क्या खास है: इसमें आप Monsters को मारते नहीं हैं, बल्कि उनके अंडे (Eggs) चुराकर उन्हें पालते हैं। उन्हें बड़ा करना, उन पर सवारी करना और उनके साथ दुश्मनों से लड़ना बहुत मजेदार है।
7. WWE 2K26: The Next Era – 13 March
हर साल की तरह WWE का नया पार्ट आ रहा है, लेकिन इस बार 2026 में ग्राफिक्स और प्लेयर्स का लुक एकदम Realistic देखने को मिलेगा।
- नया क्या है: इसे पहले बेहतर तरीके से डिज़ाइन किया गया है, इस बार Story Mode में आप अपना खुद का पहलवान बनाकर बचपन से लेकर Wrestlemania तक का सफ़र तय कर सकते हैं। Roman Reigns और Cody Rhodes के फैन्स के लिए ये एक बड़ा तोहफा है।
8. Crimson Desert – 19 March
ये भी मार्च की सबसे सुन्दर दिखने वाली गेम्स में से एक है। इसमें एक बहुत बड़ा खुला मैदान (Open World) है।
- खुली दुनिया की सैर: आप एक योद्धा (Warrior) हैं जो अपने दोस्तों के लिए लड़ रहा है। आप घोड़े पर बैठकर बर्फिली पहाड़ियों से लेकर रेगिस्तान तक जा सकते हैं। इसके ग्राफिक्स देखकर आपको लगेगा कि आप गेम में नहीं, बल्कि असली दुनिया में हैं।
9. Mouse: P.I. For Hire – 19 March
ये गेम 1930 के पुराने Mickey Mouse वाले कार्टून जैसे दिखता है, बिल्कुल black & white!
- इसमें अलग क्या है: देखने में ये कार्टून लगती है, लेकिन ये एक एक्शन गेम है जहाँ आप एक जासूस चूहे (Mouse Detective) बनते हैं। आप बदमाशों से लड़ते हैं और शहर के राज खोलते हैं। इसका स्टाइल एकदम यूनिक है।
10. Life is Strange: Reunion – 26 March
Life is Strange हमेशा से अपनी कहानी के लिए जानी जाती है। ये गेम बौद्धिक विकास में सहायक है, क्योंकि इसमें आप सोच-विचारकर निर्णय लेते हैं।
- आपका फैसला: इस गेम में आपको लड़ाई-झगड़ा नहीं करना, बल्कि लोगों से बात करनी है और फैसले लेने हैं। आपका एक छोटा सा फैसला किसी की जान बचा सकता है या किसी की जिंदगी बदल सकता है। ये गेम Emotions से भरी हुई है।
11. Damon and Baby – 26 March
मार्च के महीने का अंत एक धमाकेदार गेम के साथ होगा, ये गेम थोड़ा Crazy है।
- Action: इसमें एक बड़ा आदमी और एक छोटा बच्चा (जो बहुत शातिर है) मिलकर दुश्मनों की छुट्टी करते हैं। गेम की स्पीड बहुत तेज और इसमें ढेर सारे Explosions हैं।
सही गेम कैसे चुनें? (GamersTips)
इतनी सारी गेम्स में से किसी एक को चुनना थोड़ा मुश्किल काम है। यहाँ मैं आपके साथ अपना अनुभव शेयर कर रहा हूँ, जो सही गेम चुनने में आपकी मदद कर सकता है:
- दोस्तों के साथ खेलने के लिए: Marathon या Toxic Commando सबसे best रहेंगी।
- अकेले लंबी यात्रा पर जाने के लिए: Crimson Desert आपको महीनों तक व्यस्त रखेगी।
- जो अभी गेमिंग की दुनिया में आए हैं: Monster Hunter Stories 3 या Mouse बढ़िया विकल्प हो सकता है।
क्या ये सभी गेम्स भारतीय प्लेयर्स के लिए उपलब्ध हैं?
अक्सर भारतीय गेमर्स के मन में ये सवाल आता है, जो कि जायज भी है। इस लिस्ट की सभी गेम्स Sony और उनके पार्टनर Studios के हैं। इनमें से कोई भी गेम ऐसा नहीं है जो India की Data Privacy या Culture के खिलाफ हो। तो आप बिंदास होकर इन्हें एंजॉय कर सकते हैं।
निष्कर्ष
March 2026 गेमिंग की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। तो बस, PS5 New Games March 2026 List में से अपने पसंदीदा गेम्स को चुनें, अपना PS5 साफ़ करें और ढेर सारी Storage खाली करके रखें, क्योंकि ये 11 गेम्स आपके Consoles Full करने वाली है।